फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा पचपेड़वा टोला में चोरों ने एक सुनसान घर में लगभग 4 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। घर में रखे तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौमुखा पचपेड़वा टोला निवासिनी रहीमुन निशा ने पुलिस को बताया कि वह 10 सितंबर को गोरखपुर में अपनी सास का इलाज कराने गई थीं। घर पर उनकी 13 वर्षीय छोटी बेटी शहनाज अकेली थी। वह उसी दिन शाम 7 बजे अपनी बुआ के घर चौमुखा टोला कटईया सोने चली गई थी।

रात में घर पूरी तरह से खाली था। इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के दरवाजे और बक्से का ताला तोड़ दिया। अगले दिन सुबह 6 बजे जब बेटी घर वापस आई तो आलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ मिला। साथ ही आलमारी और बक्से में रखे लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात-झाली, अंगूठी, चैन, नथिया, बाली, टीका तथा एक लाख रुपये नकद लापता थे।
विज्ञापन


पीड़िता जब अगले दिन सुबह घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के अनुसार चोरी की घटना दस सितंबर की शाम 7 बजे से 11 सितंबर की सुबह 6 बजे के बीच घटी, जिस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रहीमुन निशा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें