फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विस्तारित वार्डों में लगेगा गृहकर, मऊ पाकड़ में मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल बनेगा

Fri, 27 Dec 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। निर्णय लिया गया कि विस्तारित वार्डों में गृहकर लागू किया जाएगा। नगर पालिका को स्थायी राजस्व प्राप्त होगा। एमआरएफ के संचालन के लिए फर्म का चयन करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने प्रस्ताव रखा कि आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई मूर्ति स्थापित की जाए। वहीं मऊपाकड़ में एमआर टॉवर के पास पालिका की जमीन पर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
सभासद अमितेश गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि गोरखपुर रोड पर नगर चौकी के पास सक्सेना नगर में एक दुकान का निर्माण कराया जाए, जो नगर की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा। इस प्रोजेक्ट से नगरवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल, सभासद ने सुझाव दिया कि गृहकर व जलकर काे एनुअल रेंट वैल्यू के हिसाब से अभी लिया जाए। सभासदों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विवाह भवन, श्मशान घाट और अन्य सामाजिक निर्माणों के लिए प्रस्ताव रखा। चिउरहा में श्मशान घाट और विवाह भवन बनाने का प्रस्ताव राणा पटेल ने रखा। वहीं महेंद्र गुप्ता ने शिव नगर में बारात घर बनाने का प्रस्ताव रखा।
दीपक कुमार ने कंचनपुर में पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि गोरखनाथ पासवान ने इंदिरा नगर में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की बात कही। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर पालिका द्वारा अधिरोपित लाइसेंस फीस की नियमानुसार वसूली सुनिश्चित की जाएगी, जो लोग फीस का भुगतान नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
इस दौरान दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जितेन्द्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, अजय कुमार गुप्ता, दुर्गावती पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें