घंटों इंतजार के बाद मिलती है बस, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को गोरखपुर के अलावा अन्य स्थानों पर यात्रा के लिए परेशानी हो रही है। यहां यात्रियों को दोपहर में घंटों इंतजार करने के बाद बस मिलती है। इससे यात्री प्राइवेट बसों की सेवा लेने को विवश हो रहे हैं। विभाग यात्रियों की इस समस्या के समाधान के प्रति लेकर गंभीर नहीं है। रविवार को दोपहर में गोरखपुर रोड पर शिकारपुर, भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवां के अलावा गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। घंटों बाद जब बस आई तो बैठने के लिए होड़ लग गई। धक्का मुक्की करते हुए किसी तरह लोग बस में बैठे।
बस स्टेशन पर बस इंतजार कर रहे सुरेश प्रसाद ने कहा कि श्यामदेउरवां जाना है। करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बस न आने से गर्मी में परेशानी हो रही है। वहीं बगल में में बैठे चंद्रेश पासवान ने कहा कि अगर समय से बस मिले तो कोई नहीं होती। लेकिन यहां तो हर रोज दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मेडिकल काॅलेज जाना है। रिस्तेदार की तबियत खराब है। लेकिन यहां तो करीब दो घंटे से बस नहीं मिली। यहां के कर्मचारियों से पुछने पर बताया कि अभी थोड़ी देर में बस आएगी। लोग बताते हैं कि यहां रोज दोपहर में बस नहीं मिलती है। जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। स्टेशन पर सोमवारी, किरन, जगदेव आदि यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। निचलौल डिपो के स्टेशन प्रभारी गिरजेश पांडेय ने कहा कि समय समय पर बस गोरखपुर या अन्य स्थानों के लिए भेजी जा रही है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।