फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में गर्मी, रात में पड़ रही गुलाबी ठंडा

Tue, 12 Nov 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रात में तो मौसम ऐसा हो गया है कि लोगों को पंखा-कूलर नहीं चलाना पड़ रहा है, लेकिन दिन में चटख तेज धूप के कारण लोग गर्मी से भी दो-चार हो रहे हैं। पर्यावरण के जानकारों की मानें तो मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड तो दिन में तेज धूप से गर्मी बनी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह और शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पढ़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग बीमारियों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं। दिन के समय धूप के कारण जहां पारा 30 डिग्री के इर्द-गिर्द बना हुआ है। इससे लोग पंखा चलाकर ही सुकुन पा रहे हैं, वहीं रात का तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे सोते समय लोग चादर का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
सुबह के समय हल्का कोहरा भी दिख रहा है, लेकिन इससे अभी विशेष परेशानी नहीं हो रही और वाहन पहले की तरह ही सड़कों पर आते-जाते दिख रहे हैं। मौसम का लगातार बदलने का क्रम अभी इस पूरे महीने बने रहने का अनुमान है, क्योंकि मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ के आने में विलंब की आशंका जता रहे हैं। इसके बाद सर्द हवाएं चलने से दिन व रात का मौसम सर्द होगा।
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि चमकीली धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। अभी इसका क्रम बने रहने का अनुमान है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के आने में इस बार विलंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें