फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर किया सम्मानित

Sun, 09 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में महिला सम्मान समारोह आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली नारीशक्ति को सम्मानित किया गया। सफाईकर्मी शीला शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

पंचायती राज, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रोवेशन विभाग राजस्व विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग में कार्यरत नारीशक्ति को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है। आज बेटियां चंद्रमा पर अपना परचम लहरा रही हैं। विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि समाज बिना महिलाओं के अधूरा है और बिना महिला सहभागिता के समाज आगे बढ़ नहीं सकता। कार्यक्रम में बच्चियों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी मनाई।
इस अवसर पर डीडीओ करुणाकर अदीब, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय, राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, जिला अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अलंकतृता मणि त्रिपाठी ने पौध व बुके देकर सम्मान दिया। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, रतनपुर सभागार कक्ष में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष कुसुम कांती त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नौतनवां उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी रहे। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, एक मैरिज हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाधान मानव सेवा संस्थान की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सावित्री सिंह ने किया।
विज्ञापन

न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें