फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

832 गांवों में होम क्वारंटीन हैं 45971 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
832 गांवों में 45971 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन

महराजगंज। विभिन्न राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जिलों से दो मई से शुक्रवार तक 832 गांवों में लौटे कुल 45971 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन किए जाने में मिठौरा ब्लॉक की रफ्तार सबसे तेज है। जबकि फरेंदा की रफ्तार सबसे धीमी है।
दो मई से लेकर 22 मई 2020 के बीच में जिले में बाहर से कुल 45971 प्रवासी लौटे हैं जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन किए जाने के मामले को देखें तो मिठौरा ब्लॉक की रफ्तार सबसे तेज है जहां पर कुल 8352 लोग हैं। घुघली में 3977, पनियरा में 2072, निचलौल में 3132, फरेंदा में सबसे कम 1381, सदर में 6135, लक्ष्मीपुर में 3221, बृजमनगंज में 3940, नौतनवां में 2360, धानी में 3781, परतावल में 2730 तथा सिसवां में 4891 लोग होम क्वारंटीन हैं। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि प्रतिदिन बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ रही है। बाहर से आने वालों को जांच के उपरांत होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल व स्वयं के वाहन से आए 15967 लोग
जिले में होम क्वारंटीन हुए लोगों में 15967 ऐसे लोग हैं जो पैदल व स्वयं के वाहन से जिले में आए हुए हैं। सदर में सर्वाधिक 5668, बृजमनगंज में 3653, नौतनवां में 2054, परतावल में 1673, लक्ष्मीपुर में 2074, फरेंदा में 826 व घुघली में 19 लोग पैदल अथवा स्वयं के वाहन से आए हुए हैं।
नौतनवां में 240 ने पूरी की क्वारंटीन अवधि
जिले के नौतनवां ब्लॉक में कुल 240 लोगों ने क्वारंटीन अवधि को पूरा कर लिया है। उन्हें होम क्वारटीन से निवृत्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें