फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली व रमजान साथ, व्यापारी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इस बार होली व रमजान त्योहार साथ पड़ने के कारण दुकानदारों में खासा उत्साह है। कपड़ा बाजार में गर्मी की रेंज दुकानों पर पहुंच गई है लेकिन होली को देखते हुए हैप्पी होली वाले हल्के टीशर्ट व लोअर की डिमांड युवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईद व होली मिलन के दौरान पहनने के लिए इस बार लखनऊ से आए चिकन कुर्तों के साथ कोलकाता बारा बाजार से आए जरदोजी के कुर्तों की मांग अधिक है। होली से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इन दिनों फाल्गुन जारी है और 18 या 19 फरवरी से (चांदरात) रमजान शुरू होगा। दोनों त्योहारों को देखते हुए कपड़ा बाजार में विशेष तैयारी दिख रही है। क्योंकि दोनों त्योहारों में नए कपड़ों की खरीद अधिक होती है। कपड़ा कारोबारी नई रेंज का ऑर्डर दे चुके हैं।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ा व्यापारी अजय अग्रहरि ने बताया कि होली व ईद आसपास पर पड़ रहे हैं। ऐसे में लखनऊ से चिकन कुर्तों के साथ जरदोजी के कुर्ते भी मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें