फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : दोनों वर्गों में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को सीनियर बालक बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा विभाग की तरफ से किया गया। दोनों वर्गों में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक-बालिका दोनों वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

आयोजन का शुभारंभ डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हॉकी हर भारतीय का पसंदीदा खेल इसलिए बना हुआ है क्योंकि यह देश का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी खेल देश में 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस विशेष अवसर पर विशेष आयोजन जरूरी था। क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि बालक और बालिका के दोनों वर्गों में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने धनेवा वारियर्स को 2-1 से पराजित किया। बालक वर्ग में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ही जीती। बालकों की टीम ने मऊ पाकड़ टाइगर को पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनम पासवान और इ. विवेक गुप्ता ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें