फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंडर-17 भारतीय फुटबाल टीम की कप्तान बनीं हिना, पहले ही मैच में जाॅर्डन को दी करारी शिकस्त

Tue, 07 Feb 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

गोरखपुर फुटबॉल एसोसिएशन के मंडल सचिव एवं एनईआर के पूर्व प्रशिक्षक हम्मजा खां ने सोमवार को बताया कि अपने प्रदर्शन की बदौलत हिना जिले व मंडल का नाम रोशन करेगी। 23 फरवरी को चेन्नई प्रशिक्षण शिविर में जाते समय एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात हुई थी और उन्हें संघ की ओर से प्रोत्साहित भी किया गया।
विज्ञापन
हिना खातून - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले की बेटी हिना अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बनी हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने जार्डन के खिलाफ पहला मैच खेला और विपक्षी टीम को 7-0 से करारी शिकस्त दी। टीम के लिए पहला गोल भी मैदानी किक के जरिए हिना ने ही किया और मैच समाप्ति के बाद उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


बघौचघाट थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी मैनुद्दीन की पुत्री हिना खातून अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की हैं। पिता मैनुद्दीन मुंबई में ऑटो चलाकर परिवार का जीवन निर्वहन कर रहे हैं। बेटी का खेल के प्रति झुकाव देखकर कहने वालों की बात की परवाह न करते हुए उन्होंने इसमें बेहतर करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया।

हिना महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मिपट्टी में अभी कक्षा नौंवी की छात्रा हैं। बचपन से ही फुटबॉल के प्रति उनकी दीवानगी को देख कुर्मिपट्टी खेल मैदान पर प्रशिक्षक जयकुमार राव ने उन्हें खेल की बारीकियां सिखानी शुरू कीं। स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता सहित स्टेट में कई पदक जीतने के बाद दो फरवरी को अंतिम रूप से उन्हें अंडर-17 भारतीय टीम में डिफेंडर के लिए चुना गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

छह से नौ फरवरी तक जाॅर्डन में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इसमें सोमवार को जाॅर्डन के खिलाफ खेले गए पहले मैच के पूर्व ही चयन समिति ने हिना के खेल और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम के कप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी।

खास बात यह है कि वह यूपी से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। चार फरवरी को ही भारतीय टीम जॉर्डन पहुुंच गई थी। मेजबान के खिलाफ पहले मैच की समाप्ति के बाद हिना ने बताया कि चयनकर्ताओं ने जो विश्वास दिखाया है वह अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इसे पूरा करेंगी। साथ ही भारतीय टीम को हर मैच में विजय दिलाने की कोशिश रहेगी।

हिना करेंगी जिले का बड़ा नाम
गोरखपुर फुटबॉल एसोसिएशन के मंडल सचिव एवं एनईआर के पूर्व प्रशिक्षक हम्मजा खां ने सोमवार को बताया कि अपने प्रदर्शन की बदौलत हिना जिले व मंडल का नाम रोशन करेगी। 23 फरवरी को चेन्नई प्रशिक्षण शिविर में जाते समय एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात हुई थी और उन्हें संघ की ओर से प्रोत्साहित भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें