फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चिउटहां में छह माह से लटक रहे हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
चिउटहां में लटका तार।  
विज्ञापन
चिउटहां। सिसवा स्थित चिउटहां चौराहे के पास पुलिस चौकी से आगे 11 हजार वोल्ट की बिजली का तार करीब छह माह से लटक रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने इसे ठीक कराने की पहल नहीं की है। हाईटेंशन तार की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण दिनेश कुमार पांडे, उमेश कुमार, पूर्व प्रधान सुरेश पांडे सहित अन्य लोगों ने बताया कि लटक रहे तार में कई स्थानों पर जोड़ लगे हुए हैं, जिससे आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। उनका कहना है कि हाल ही में इसी लाइन के संपर्क में आने से एक मजदूर की जान भी जा चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार माह पूर्व मजदूर शिवेंद्र पुत्र श्रीकांत की इस विद्युत लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग ने न तो लाइन की मरम्मत कराई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों को लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर लाइन की मरम्मत कराने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र बलूही धूस के जूनियर इंजीनियर कामतानाथ ने बताया कि मामला पहली बार उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही टीम भेजकर तार को ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें