फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 4.17 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत और जनसहयोग के कारण आज देश और तराई का क्षेत्र पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित हो सका है। प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 4.17 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 1370 फिक्स बूथ, 886 डोर-टू-डोर टीमें, 12 मोबाइल टीमें, 930 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 2213 आशा कार्यकर्ता समेत कुल 3958 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से भी अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। वहीं, छूटे हुए बच्चों को 6 जुलाई को बी-टीम के माध्यम से पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें