फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर पर हाई अलर्ट, जगह-जगह बने बैरियर पर हो रही जांच

विज्ञापन
बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी सोमेंद्र मीणा। 
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हर आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के किनारे से गुजरने वाली सड़कों पर जगह-जगह चेक पोस्ट बनाया गया है। साथ ही पगडंडियों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम आज होना है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पुलिस बल एवं सीमा सुरक्षा दलो संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं। सीमा पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी से नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस के जवान बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान भी सुरक्षा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद में कोल्हुई से लेकर पथलहवा बॉर्डर तक एसएसबी के 17 बीओपी हैं, यहां से बॉर्डर की निगरानी की जा रही है। सीमा पर लगे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
उच्चाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाना बरगदवा, सोनौली, ठूठीबारी, परसामलिक आदि के अंतर्गत आने वाले बॉर्डर पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी बॉर्डर पर निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती चौकियों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नेपाल से लगी 84 किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें