फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े अठारह लाख रुपये सहित गांजा और नशीली दवा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े 18 लाख रुपये सहित गांजा और नशीली दवा बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गांव रेंगहिया स्थित एक मेडिकल स्टोर और उससे सटे मकान में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर ड्रग्स इंस्पेक्टर, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर से सटे मकान से साढ़े 18 लाख रुपये, 200 ग्राम गांजा और भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुई। इस मामले में एक व्यक्ति को टीम ने गिरफ्तार किया है।
एसएसबी 22वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे रेंगहिया गांव के एक मेडिकल स्टोर पर नशीली औषधि बेची जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक और रेंगहिया चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में उक्त मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया, जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर कुछ नहीं मिला, लेकिन मेडिकल स्टोर से सटे मकान में आशंका होने पर छापा मारा गया तो वहां से साढ़े 18 लाख रुपये, दो सौ ग्राम गांजा और भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुई। मकान में मौजूद एक व्यक्ति को टीम ने गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की गई तो अपना नाम प्रभुनाथ सिंह निवासी रेंगहिया बताया। वही इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बरामद रुपये सहित गांजा और नशीली दवा को कब्जे में लिया गया है। वहीं आरोपी व्यक्ति प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा को पहचाने में देर शाम तक जुटी रही टीम
इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे रेंगहिया गांव स्थित एक मकान से ड्रग्स इंस्पेक्टर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गांजा भी बरामद किया है। इस दौरान संयुक्त टीम कार्रवाई को लेकर देर शाम तक भांग और गांजा में उलझी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें