फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्स ग्रुप से होगी कोविड-19 प्रभावित बच्चों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसोर्स ग्रुप से होगी कोविड-19 प्रभावित बच्चों की सुरक्षा
विज्ञापन

- ब्लॉक स्तर पर पांच तथा जिले स्तर पर दो जिम्मेदार होंगे नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोविड-19 प्रभावित बच्चों को सुरक्षा उपलब्ध कराने व संरक्षण प्रदान करने को लेकर ब्लॉक व जिले स्तर पर रिसोर्स ग्रुप(संसाधन समूूह) गठित होंगे। समूह को गठित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण जिले में भी बड़ी मात्रा में बच्चे प्रभावित हुए हैं। प्रभावित बच्चों को सुरक्षा प्रदान किए जाने तथा उनके संरक्षण को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा ब्लॉक व जिले स्तर पर रिसोर्स ग्रुप गठित करने की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य व बीएसए को करनी होगी। जिले स्तर पर बनने वाले रिसोर्स ग्रुप में बीएसए द्वारा नामित एक खंड शिक्षा अधिकारी तथा डायट प्राचार्य द्वारा नामित एक प्रवक्ता रहेंगे। वहीं ब्लॉक स्तरीय रिसोर्स ग्रुप में पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया जाएगा। ये सभी जिम्मेदार संबंधित क्षेत्र में कोविड-19 प्रभावित बच्चों को सुरक्षित व संरक्षित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि रिसोर्स ग्रुप के माध्यम से कोविड-19 प्रभावित बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर कवायद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें