फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के कोविड मरीजों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के कोविड मरीजों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। नेपाल की कर्णाली राज्य सरकार दुर्गम क्षेत्रों के कोरोना संक्रमितों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहा है। राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में दुर्गम इलाकों के संक्रमितों को हवाई सेवा देने के लिए जरूरी बजट देने का फैसला किया गया है। बैठक में कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए सामाजिक विकास मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा निदेशालय को तत्काल एक करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

भूमि प्रबंधन, कृषि और सहकारिता मंत्री कुरमाराज शाही ने बताया कि दूरदराज व दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से कोरोना संक्रमितों को हेलीकॉप्टर से अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा, ताकि मरीजों का सही उपचार हो सके। इस फैसले के साथ ही राज्य सरकार ने संक्रमितों को हुमला, डोलपा, मुगु और राज्य के अन्य दूरदराज के इलाकों से हेलीकॉप्टर से लाकर उन्हें अस्पतालों तक पहुंचा गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि सुगम स्थानों के संक्रमितों को एंबुलेंस और दुर्गम क्षेत्र के संक्रमितों को हेलीकॉप्टर से बचाया जा रहा है। सरकार का कहना है दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से जहां मोटर गाड़ी पहुंच नहीं पा रहे हैं, उन जगहों से मरीजों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें