फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह पांच से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Mon, 03 Jun 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में मंगलवार को डायवर्जन कर दिया गया है। मुख्य रोड के अलावा कलक्ट्रेट की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। कलक्ट्रेट मोड़ से लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

शहर में वाहन से जाने वाले सचेत रहें। चुनाव परिणाम जानने के लिए जिले में दूर दराज से अलग-अलग पार्टिंयों के कार्यकर्ता और समर्थक आएंगे। उनके वाहनों की पार्किंग के लिए महिला अस्पताल के सामने व्यवस्था रहेगी। वहीं मतगणना कर्मियों और पुलिस के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई। मीडिया कर्मियों के वाहन तहसील के पास खड़े होंगे। साहू जी महराज की मूर्ति से आगे जाने के लिए पास की जरूरत होगी। अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।
यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान यातायात पुलिस शहर में भ्रमण करती रहेगी। आवागमन को बहाल रखने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। मुख्य मार्ग के किनारे वाहन नहीं खड़ा करने के लिए चेतावनी दी गई है। यातायात पुलिस शहर में भ्रमण कर निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन

-
इधर से गुजरेंगे बाहर से आने वाले वाहन
-सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो वह वाहन शिकारपुर परतावल पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे।
-निचलौल की तरफ से आने वाले भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
-चौक रोड से आने वाले सभी भारी और कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
-फरेंंदा की ओर से आने वाले सभी भारी और कामर्शियल वाहन जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया शिकारपुर जाना हो वह वाहन कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे।
विज्ञापन

-कुशीनगर, कप्तानगंज से आने वाले वाहन परतावल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
-गोरखपुर की तरफ आने वाले सभी भारी और कामर्शियल वाहन को परतावल बाजार से ही डायवर्जन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें