कोल्हुई। थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बार्डर के बांसगांव से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में कास्मेटिक और टूथपेस्ट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बांसगांव के बगल में कुछ तस्कर रात में कास्मेटिक और टूथपेस्ट डंप कर रहे हैं, जो भारतीय बाजारों में सप्लाई की जाएगी। सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नेपाल निर्मित तीन पेटी क्रीम, चार पेटी पाउडर व आठ पेटी टूथपेस्ट बरामद हुआ। थानाध्यक्ष कोल्हुई आनंद गुप्ता ने बताया कि मामले में कस्टम एक्ट के तहत करवाई की जा रही है। संवाद