फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश, पोल धराशायी

Fri, 31 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला उद्योग तिराहे पर टूटा बिजली का पोल।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी-तूफान से बिजली गुल हो गई। देर रात तक बहाल करने के लिए बिजली कर्मी जुटे रहे। कलक्ट्रेट परिसर में लगे टेंट गिर गए। वहीं शहर में 100 से अधिक पोल गिर गए और 150 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। कई टिनशेड भी उड़ गए।
विज्ञापन

शहर में देर शाम गुल हुई बिजली देर रात तक नहीं आई थी। वहीं तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। सबसे अधिक समस्या बिजली नहीं होने से हुई। कलक्ट्रेट परिसर में बिजली बहाल कराने से लेकर शहर में भी आपूर्ति बहाल कराने के लिए कर्मी जुटे रहे। खुटहां बाजार क्षेत्र में आंधी-तूफान से कई घरों के सीमेंट के शेड उड़ गए और पेड़ गिर गए। तेज आंधी के कारण फरेंदा क्षेत्र के हरपुर फीडर से संबंधित कई गांव में बिजली के तार व खंबे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है इसको ठीक करने के लिए कर्मचारी लगातार काम में जुटे हैं।
एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि हरपुर से संबंधित शैलदह उर्फ कवलदह गांव में बिजली के तीन पोल गिरने की सूचना है। सूरपार नर्सरी में 11000 का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया है। मानिकौरा गांव में बिजली का पोल टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। क्षेत्र में करीब 15 से 20 खंभे गिरे हैं। इसको ठीक करने के लिए लगातार कर्मचारी लगे हैं। शीघ्र आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

33/11विद्युत उप केंद्र पनियरा क्षेत्र में तेज आंधी से विद्युत के दर्जनों पोल धाराशायी हो गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। शुक्रवार शाम तक बिजली मिलने की संभावना है। यह जानकारी विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अनंतपुर मोथहीं में ट्रांसफाॅर्मर सहित एक पोल गिर गया है। मौलागंज रुदलापुर के बीच 12 पोल, खजुरिया में पांच पोल, हंसखोरी तीन पोल, हंसखोरी महुअवां पांच पोल, जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 में 10 पोल, महुआ शुक्ल में एक पोल व खैंचा में तीन पोल धराशायी हो गए हैं।
अधीक्षण अभियंता वाई सिंह ने बताया कि बिजली के पोल कितने गिर हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। सबसे पहले कोशिश हो रही है कि आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
-
नालियां चोक होने से कस्बे में जलभराव
कोठीभार। तेज आंधी व बारिश के बाद सिसवा नगर में सड़क जलभराव हो गया। नगर के अमरपुरवा चौराहे से स्टेट चौक, रेलवे रोड, जैनी छपरा तक सड़क पर जलभराव रहा। राजकुमार, राम निवास शर्मा, पिंटू अहमद ने कहा कि नालियां जाम होने से पानी निकल नहीं पा रहा है, इससे समस्या बढ़ गई है। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि नालियों की सफाई कराकर पानी निकलने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें