फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा कार्य की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Fri, 31 May 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में मनरेगा योजना के तहत कराए गए पोखरी सुंदरीकरण कार्य की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच टीम में एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार गौतम व ब्लाॅक तकनीकी सहायक विनोद कुमार शामिल हैं। अब यह टीम ग्राम सभा में जाकर मनरेगा योजना से कराए गए पोखरी सुंदरीकरण कार्य का मूल्यांकन करेगी और जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपेंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतावल ब्लाॅक के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित में लालगीर पोखरी का सुंदरीकरण कार्य कराया गया था। जिसका मस्टरोल 15 मई को पूरा हो गया था। 18 मई को उक्त कार्य का एमबी हुआ और रोजगार सेवक द्वारा मजदूरी भुगतान के लिए ग्राम पंचायत सचिव का हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, लेकिन सचिव ने मस्टरोल पर हस्ताक्षर नहीं किया। इस कारण मस्टरोल जीरो हो गया। मनरेगा श्रमिक मजदूरी भुगतान के लिए ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी से शिकायत की। खंड विकास अधिकारी ने सचिव से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्य की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी।

खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने कहा कि कार्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें