फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिन और सताएगी गर्मी 16 से बारिश के आसार

Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार की देर शाम तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश का असर दूसरे दिन मंगलवार को नहीं दिखा। धूप तेज के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। हालांकि हवा के शांत रहने से हीटवेव की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 38 से बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया। अभी दो दिन और लोगों को गर्मी सताएगी। इसके बाद 16 से बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार व बृहस्पतिवार को हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटा रहेगी। तापमान और बढ़ेगा। मंगलवार की सुबह सूर्योदय के समय तक हवा की गति लगभग 10 किमी प्रति घंटा रही, लेकिन धूप तेज होने के साथ यह शांत होती गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद हवा पूरी तरह शांत हो गई। इसके बाद तापमान बढ़ने लगा। आलम यह रहा कि लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन डूबने के बाद हवा ने तपिश से राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें