फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी ने किया बेहाल, पसीना से तरबतर हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री किया गया दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। तेज धूप और हवा न चलने के कारण उमस बढ़ गई है। इससे लोग पसीना से तरबतर हो रहे हैं। पंखे और कूलर भी इस चिपचिपी गर्मी से राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। बिजली की आंख-मिचौली से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में भारी कटौती से पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
मानसूनी बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस के कारण लोग बेहाल हो जा रहे हैं। घर में पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। दिन में धूप के कारण लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। पूरे दिन लोग इधर-उधर बीता ले रहे हैं लेकिन रात में लोग और परेशान हो जा रहे हैं। इसमें बिजली कटने के कारण उनकी दिक्कतें बढ़ जा रही हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून तो आगे बढ़ रहा है। कुछ मौसमी परिस्थितियों के कारण 29 या 30 को बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान
बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेतहासा कटौती हो रही है। बिजली आने-जाने का कोई शेड्यूल तय नहीं है। सुबह से लेकर रात तक कई बार बिजली आ-जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें