फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेपीएन सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, दिए सफलता के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने स्कूल की छात्राओं को कलेक्ट्रेट आने को किया आमंत्रित
विज्ञापन


संवाद के बाद डीएम ने छात्राओं व शिक्षकों के साथ किया भोजन
महराजगंज। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पहुंचे डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए।
संवाद के दौरान डीएम ने छात्राओं को शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कॅरिअर निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास के संबंध में मार्गदर्शन किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनके कॅरिअर लक्ष्यों के बारे में जानकारी लेते हुए लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध एवं निरंतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से विभिन्न विषयों एवं कॅरिअर से जुड़े प्रश्न किए।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तर के दौरान छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। छात्राओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और सहभागिता की लोगों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

छात्राओं ने ली कलेक्ट्रेट में होने वाले कार्यों की जानकारी
संवाद के दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कलेक्ट्रेट में होने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने छात्राओं के प्रश्नों का सहजता से उत्तर देते हुए उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि छात्राओं को कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन का भ्रमण कराया जाए ताकि वे प्रशासनिक कार्यों को नजदीक से समझ सकें और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने को किया प्रेरित
इस मौके पर अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि कहा कि छात्रावास में अनुशासन, सामूहिक जीवन, समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता से जुड़ी जो बातें छात्राएं सीख रही हैं, वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में उनके लिए उपयोगी होंगी। उन्होंने छात्राओं को तनाव से बचने के लिए अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने तथा निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने नियमित रूप से समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं पढ़ने तथा देश-दुनिया में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं से स्वयं को अपडेट रखने को कहा। संवाद के समाप्त होने के बाद डीएम ने छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ के साथ भोजन किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें