फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में गर्मी और उमस ने किया परेशान, रात में हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बदरी के बीच मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना
विज्ञापन


दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस के गिरावट का अनुमान
महराजगंज। बुधवार की सुबह से ही सूरज की तपिश से गर्मी का पारा चढ़ा हुआ था तो आंशिक बदरी व अधिक आर्द्रता के कारण उमस ने लोगों को खूब सताया। दिन भर गर्मी-उमस की मार से बुधवार की रात आठ बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ और मौसम सुहाना हो गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटे में 6.8 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि जिले में बृहस्पतिवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तरी झारखंड तथा उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर स्थित अवदाब बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे उत्तरी झारखंड तथा उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 24.3 डिग्री उत्तर अक्षांश एवं 83.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन एवं रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें