फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौपाल में सुनीं समस्या, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Wed, 06 Aug 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने मंगलवार को नवोदय विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले सर्वोदय विद्यालय धनेवा धनेई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसिडकों को अवशेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य के माध्यम से शासन को अध्यापकों की नियुक्ति और फर्नीचर आदि की उपलब्धता के लिए पत्र प्रेषित कर दें।
उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने परिश्रम से जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था के छात्र बने हैं। नवोदय विद्यालय के प्रांगण में सहजन वाटिका के रोपण का शुभारंभ सहजन का पौधा लगाकर किया।
विज्ञापन

पंचायत भवन सेमरा चंद्रौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ग्राम पंचायत सेमरा चंद्रौली में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित तमाम योजनाओं की प्रगति काफी संतोषजनक है। उन्होंने सेमरा चंदौली में ही जल जीवन मिशन की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें