महराजगंज। रविवार को रोटरी क्लब की ओर से चौक क्षेत्र के वनटांगिया 24 नर्सरी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ल, चार्टर प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
वनटांगिया 24 नर्सरी के 690 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके उपरांत 587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। डॉ. डीके साहनी 55, डॉ. कृष्णा साहनी 45, डॉ. राजीव मद्धेशिया 130, डॉ. प्रीति मद्धेशिया 86, डॉ. सलीम, डॉ. सुल्ताना 89, डॉ. अमरनाथ गुप्ता 65, डॉ. एबी त्रिपाठी 90, डॉ. बीएन वर्मा ने 75 आंख के मरीजों की जांच की। इस दौरान अशोक चौरसिया, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, विजय सिंह संत, अजय सिंह, अजय कुमार, अशोक चौरसिया, हरिकेश बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान अनिल मद्धेशिया, चंदशेखर निषाद, शिव कुमार गुप्ता मौजूद रहे।