फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,368 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
पोलियो उन्मूलन के लिए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
1,368 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से निकाली गई रैली, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय से स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया। रैली रोडवेज बस स्टेशन से होते हुए नगर भ्रमण कर फिर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

रैली को सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर क्षेत्र के 48 व ग्रामीण क्षेत्र के 1320 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी लोग अपने परिवार के छोटे बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। पोलियो अभियान की सफलता के लिए 2,016 आशा व 919 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कुल 3,750 कर्मी लगाए गए हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. केपी सिंह, नीरज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, लवली वर्मा, फिरोज अहमद सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें