फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : डाॅक्टर अनुपस्थित फार्मासिस्ट करते दिखे इलाज

Mon, 24 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ज्यादातर केंद्रों पर डाॅक्टरों की अनुपस्थिति के कारण फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते मिले।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं त्वचा संबंधी परेशानियाें को लेकर मरीज केंद्र पर पहुंच रहे हैं। जहां पर फार्मासिस्ट उनका इलाज कर दवा दे रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाेक विद्या पीठनगर समय 12 बजे डॉ. मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी इलाज कर रहे थे। उसी दौरान तीरथ सर्दी जुकाम से पीड़ित होकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है, कुछ खा नहीं पा रहे हैं। उनको डाॅक्टर ने जांच कर दवा दिया। सुनीता 42 वर्ष को कई दिनों से बुखार से परेशान रही। आयुष 5 वर्ष को त्वचा संबंधी समस्या रही। इनको इलाज करके दवा दिया। केंद्र पर 29 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में 12:48 बजे डॉ. दुर्विजय नहीं मिले। फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर दवा दे रहे थे। परासखाड़ के शिवप्रसाद को शुगर व ब्लड प्रेशर की समस्या रही। लेजार महदेवा के लीलाछापर निवासी नरायन को त्वचा संबंधी दिक्कत रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में समय 1:30 बजे फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी मरीजों का इलाज कर रहे थे। पूछने पर पता डॉ. सीबी पांडेय छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें