फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सामान्य बीमारियों के मरीजों की लगी भीड़, 1350 को मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा में कुल 105 मरीजों की जांच की गई
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुई और डॉक्टरों से परामर्श व दवाएं प्राप्त कीं। आरोग्य मेले में कुल 1350 मरीजों के सेहत की जांच कर दवा वितरित की गई। इस दौरान उल्टी, दस्त, बुखार, चर्म रोग, पेट दर्द के मरीज सर्वाधिक आए।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक उल्टी, दस्त व पेट के दर्द के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज कर दवा और जरूरी परामर्श दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य लोक विद्या पीठ नगर में कुल 33 मरीज आए। सभी मरीजों का चिकित्सक मुकेश गुप्ता ने इलाज किया। उन्होंने बताया कि श्वेता (17) को आंख में एलर्जी की दिक्कत थी उसे आंख का ड्रॉप दिया गया। दिव्या (15) को उल्टी, दस्त व बुखार और आयुष (6) को चर्म रोग की समस्या थी। सभी मरीजों को फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी ने दवाएं दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में कुल 31 मरीज आए। सभी का इलाज डॉ. सीबी पांडेय ने किया। सुग्गी देवी (54) को उल्टी दस्त के साथ गैस की समस्या रही। वहीं शांति देवी को स्किन संबंधी दिक्कत रही। सूरज व अनिल कुमार को हल्का बुखार व उल्टी की समस्या रहीं। सभी मरीजों को फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने दवाएं दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 41 मरीज पहुंचे। जिसमें सर्वाधिक धूप के कारण उल्टी दस्त व अपच की समस्याएं रही। सभी मरीजों को डॉ. दुर्विजय ने जांच कर दवाएं दिलाई। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सर्वाधिक उच्च रक्तचाप के 5 व शुगर के 8 व गैस्ट्रो के दो मरीज पहुंचे। उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रामरूप सावरकर (60) को गठिया, राजेश को बुखार व रमाशंकर को दस्त संबंधी समस्याएं रही। चिकित्सक ने सभी को दवाएं देकर उनको गर्मी में ज्यादा पानी पीने की सलाह दी।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें उपचार कराने को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बुखार, दर्द, गैस, एएनसी जांच, रक्तस्राव, दाद आदि से पीड़ित उमाशंकर, आदित्य कुमार, आशमा खातून, अनिल यादव, खुशबू आदि मरीजों का इलाज कर उन्हें संबंधित दवाएं और जरुरी परामर्श दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, जीएनएम निशा, एएनएम आरती सिंह, एलटी तरुण तिवारी, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ केपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 1350 मरीजों के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें