फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1619 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

Sun, 21 Jan 2024 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को एसीएमओ डाॅ. राकेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। दोपहर एक बजे तक 24 मरीजों का इलाज किया गया था। उन्होंने मरीजों के बातचीत कर ठंड के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में 1619 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। इसमें पुरुष 699, महिला 698 एवं 222 बच्चों का इलाज किया गया। इसके अलावा 51 गोल्डेन कार्ड बनाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें