हरदीडाली में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
155 मरीजों की हुई जांच, दवाएं वितरित
- हरदीडाली गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी कार्यवाहक कमाडेंट बरजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को हरदीडाली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. राजीव रंजन ने मरीजों की जांचकर निशुल्क दवाएं दिया।
शिविर में हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ आदि गांवों के 155 मरीजों की जांचकर दवाएं दी गई। कार्यवाहक कमाडेंट बरजीत सिंह ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यवाहक कमाडेंट बरजीत सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट कृष्ण कुमार, उप निरीक्षक अमोल सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक रूबल, बंटी शर्मा, गुलजार अहमद, सचिन, तापस मोहतो, हरिंदर आदि मौजूद रहे।