फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी स्वस्थ और सशक्त होगी तभी देश बनेगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी स्वस्थ और सशक्त होगी तभी देश बनेगा मजबूत
विज्ञापन

हैप्पी पब्लिक इंटर कॉलेज श्यामदेउरवां में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में बोले सीएचसी अधीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जब नारी स्वस्थ और सशक्त होगी तभी देश मजबूत बनेगा। महिलाओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। घर और आसपास सफाई रखें। इससे कई बीमारियाें से बचा जा सकता है।
ये बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने कहीं। बृहस्पतिवार दोपहर हैप्पी पब्लिक इंटर कॉलेज, श्यामदेउरवां में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में वे बतौर मुख्य बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब शरीर स्वस्थ होगा तभी हम सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगे। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में भी बताया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने खून की कमी को दूर करने के लिए जरूरी सुझाव दिए। ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर शकुंतला कश्यप ने कहा कि बेटियों में सर्वाधिक खून के कमी की समस्या आती है। इसके लिए बेटियां चना-गुड़ खाएं। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक होकर खुद व परिवार की सुरक्षा करनी होगी। दो गज दूरी व मास्क है जरूरी का मंत्र हर घर के लिए जरूरी है। विद्यालय प्रबंधक राम गोपाल सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम कुल 110 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जय बहादुर सिंह, मारकंडेय सिंह, सत्यपाल सिंह, नजरुल इस्लाम, वीरेंद्र कुमार, चंद्रदेव यादव, हरिशंकर सिंह, विनय कुमार सिंह, राजू कुमार, फूलपरी, विभा चौहान, ममता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य के प्रति रहेंगे सचेत
कक्षा नौ की छात्र अर्पिता सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति मिली जरूरी जानकारी भविष्य में काम आएगी। अब स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करूंगी। कक्षा 11 की छात्रा मांसी पांडेय ने कहा कि खून की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सकों ने सुझाव दिया। कक्षा नौ की छात्रा रोशनी सिंह ने कहा कि बेटियों के लिए ऐसे आयोजनों से विविध जानकारियां मिलती हैं। कक्षा नौ की छात्रा साक्षी सिंह ने कहा कि लापरवाही से तमाम बीमारियां हो जाती है, इसकी जानकारी मिली। अब भविष्य में सचेत रहूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें