सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा में कुदाल की बेंत से मारकर गांव निवासी रामाश्रय का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर दी।
पुलिस को दिए तहरीर में रामाश्रय ने बताया कि बीते आठ मार्च की शाम छह बजे मैं अपने घर से भाई के घर जा रहा था। ठाकुर के घर के पास एक पूर्व परिचित का हालचाल ले रहा था तभी राजेंद्र निवासी शीतलापुर बहुआर थाना निचलौल मुझसे मजाक करने लगा। मैंने मना किया तो राजेंद्र ने बगल में रखा कुदाल के बेंतसिर पर मार दिया, जिससे मेरा सर फट गया और मैं वहीं गिर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद राजेंद्र और गौरीशंकर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद