फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहला-फुसलाकर किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की शाम को मिठौरा निवासी टुनटुन और और उसकी मां रमनी मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। लड़की घर में रखा जेवर व 90,000 रुपये नकद भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। किशोरी की मां ने पुत्री के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें