अगस्त 2024 का मामला, जांच में जुटी पुलिस
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ में मां की बीमारी का बहाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी श्यामसुंदर यादव ने तहरीर में बताया कि बलुआ निवासी जुबेर अली ने अपनी मां के इलाज के नाम पर 2023 में उससे अलग-अलग किश्तों में कुल 1.50 लाख रुपये उधार लिए। आरोप है कि आरोपी ने रो-रोकर मां की गंभीर बीमारी का हवाला देकर रुपये मांगे लेकिन बाद में पता चला कि उसकी मां बीमार नहीं थी। रुपये निजी कार्यों में खर्च कर दिए। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी थाना भिटौली में शिकायत की गई थी। तब अगस्त 2024 में समझौता हुआ और आरोपी ने दो महीने में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक रुपये वापस नहीं किया।
एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी जुबेर अली पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।