फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजना के नाम पर महिला उद्यमी से 3.35 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली की सुनीता देवी (32) ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के नाम पर तीन लोगों पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। सिविल जज की अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनीता देवी ने अदालत को बताया कि उनके पति कमलेश सिंह बाहर रोजगार करते हैं। दोनों ने घर पर दोना-पत्तल, चम्मच और प्लेट बनाने का छोटा उद्योग शुरू करने का फैसला किया। इसी दौरान रामबचन यादव, निवासी चमरबोरवा, थाना कोठीभार उनसे मिले। रामबचन ने दावा किया कि निचलौल में उसके जानकार दुकानदार हैं जो मशीनें सस्ते दाम में देते हैं। रामबचन ने सुनीता को अजय इंटरप्राइजेज ले जाकर मालिक अजय चौरसिया, निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी और राधेश्याम यादव निवासी ठूठीबारी से मिलवाया।
विज्ञापन




तीनों ने सुनीता को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बिना ब्याज का लोन दिलवा देंगे। रामबचन ने ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 13,500 रुपये मांगे तो सुनीता ने दे दिए। कुछ दिन बाद तीनों आरोपी सुनीता के घर आए और मशीन का एडवांस 20,000 रुपये मांगकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी ले लिया।



14 अक्टूबर 2025 को सुनीता के बैंक खाते में योजना के तहत 2,70,000 रुपये और 48,662 रुपये कुल 3,18,662 रुपये आए। लेकिन आरोपियों ने कोटेशन के जरिए पूरा पैसा अजय इंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर करा लिया। जब सुनीता ने पूछा तो आरोपी बोले, ये पैसा हमारा है। और रुपये दो तभी मशीन मिलेगी। 15 अक्टूबर 2025 को सुनीता ने मशीन मांगी तो तीनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।



सुनीता ने थाना घुघली में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक भेजी, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में थक-हारकर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी रामबचन यादव निवासी चमरबोरवा थाना कोठीभार, अजय चौरसिया निवासी लोहरौली व राधेश्याम यादव निवासी ठूठीबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें