फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अड्डा बाजार से हटेगा अपराधियों का अड्डा’

विज्ञापन
अड्डा बाजार में कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘अड्डा बाजार से हटेगा अपराधियों का अड्डा’
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
महराजगंज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अड्डा बाजार में अब अपराधियों को अड्डा हटाना होगा। पहले बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती थी, अब जेई और एई घर-घर घूमकर विद्युत कनेक्शन लगवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में भय की वजह से प्रदेश में कोई निवेश नहीं करता था, अब कारोबारी लगातार निवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में दस हजार करोड़ की परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास कर पूर्वांचल के विकास को गति दी है।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को नौतनवां क्षेत्र के महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज अड्डा बाजार में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद से प्रदेश के 75 जिलों में विकास कार्य तेजी से हुआ है। प्रदेश से माफियाओं का सफाया हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों का जाल बिछाने के साथ 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। भाजपा सरकार से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था। लोग पलायन के लिए मजबूर थे। अब वहां के लोग चैन से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के दौरान दिल्ली में बैठे भाई-बहन ट्यूटर-ट्यूटर खेल रहे थे। वैक्सीन को लेकर लोगों में दहशत बना रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। अब तो डबल इंजन की सरकार में डबल राशन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें