फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरैया रघुवीर-एकमा सड़क में गड्ढ़ों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी, समस्या पर गंभीर नहीं अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के हरैया रघुवीर-एकमा मार्ग गड्ढों की वजह से बदहाल है। इन दिनों बरसात में तो इस रास्ते पर लोगों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मार्ग को दुरूस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के देवपुर से कांशीराम महादेवा, एकमा से मल्हनी फुलवरिया व हरैया रघुवीर गांव पहुंच मार्ग की स्थिति अत्यधिक खराब हो चुकी है। सबसे दयनीय स्थिति एकमा हरैया मार्ग की है जिसकी लंबाई करीब 4 किमी है। इस रास्ते से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। इसके अलावा गोरखरपुर सोनौली हाईवे से एक लिंक मार्ग जो देवपुर चौराहा से होते हुए करमहवा बुजुर्ग, कांशीराम महादेवा, मोहनापुर समरधीरा में जाकर मिलती है उस पर भी रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। एकमा मार्ग पर बरगदवा मधुबनी होते हुए कोट कम्हरिया, मल्हनी फुलवरिया, एवं हरैया रघुवीर व अन्य संबंधित गांवों के लगभग हजार से अधिक आबादी प्रतिदिन आते जाते हैं। राजेंद्र, धीरेंद्र, वीरेंद्र, रामललीत आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें