फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सेना व सशस्त्र बल के जवानों को राखी भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी के लिए जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान रैली, रंगोली, वाल पेंटिंग जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आठ अगस्त तक चलने वाले प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। रैली व प्रभातफेरी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। जिलाधिकारी ने द्वितीय चरण में वृहद आयोजनों को कराने के निर्देश दिए। कहा कि नौ से 12 अगस्त के बीच तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन कराएं, जिनमें राष्ट्र ध्वज के महत्व और इतिहास की झलक मिले।
विज्ञापन

उन्होंने काकोरी शताब्दी समापन वर्ष व विभाजन विभीषिका दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन कराएं। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें