फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आसपास के क्षेत्रों में बारिश, शहर में बूंदाबांदी

Sun, 03 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
परसामलिक में बारिश में नहाते बच्चे।
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को जनपद के तहसील क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन जिला मुख्यालय में बूंदाबांदी हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरे दिन उमस की अधिकता बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार का मौसम कुछ नर्म जरूर रहा, लेकिन मुख्यालय अच्छी बारिश से अछूता रहा। नौतनवां, निचलौल तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश किसानों की मायूसी जहां समाप्त हुई वहीं फरेंदा व सदर तहसील क्षेत्र के अधिकांश हिस्सो में महज बूंदाबांदी ही दिन में तीन बार हुई। बूंदाबांदी के चलते उमस में कमी आने की जगह और वृद्धि महसूस की गई।
इस संबंध में आंचलित मौसम विज्ञान के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और बारिश पहले की अपेक्षा बढ़ी भी है। सभी क्षेत्रों में बारिश की एकरूपता जलवायु परिवर्तन के चलते नहीं देखने को मिल रही। बारिश सभी क्षेत्रों में धीरे-धीरे तीव्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें