फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजकुमार लौटे तो घर लौटीं खुशियां, करन के इंतजार में अटकी परिजन की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए जल प्रलय में लापता हुए लोगों में तीन महराजगंज के
विज्ञापन

विद्युत पावर प्लांट अपर त्रिशूली 216 पर इलेक्ट्रिशियन फोर मैन के पद पर तैनात थे करन शर्मा, महराजगंज के चौक में है करन की ससुराल
महराजगंज। नेपाल में आए जल प्रलय के बाद से हजारों लोग लापता हैं। इनमें जनपद के भी चार लोग शामिल हैं। नेपाल सरकार ने इनकी सूची जारी की है। जिले के लापता चार में से दो के परिजन से संपर्क नहीं हो सका लेकिन दो लोगों के परिजन से बात हुई। इन दो में से एक लापता राजकुमार घर लौटे तो घर में खुशियां लौट गई तो वहीं करन के इंतजार में परिजन की सांसें अटकी हुई हैं।
सोनौली के जगरनाथ टोला की रहने वाली अंकिता ने बताया कि उनके पिता राजकुमार गौतम (40) एक साल पहले काठमांडो गए थे। वे काठमांडो में फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे। बाढ़ आई तो हम सभी उनकी चिंता में परेशान थे। फिर उनसे बात हुई और उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित हैं, तब जाकर जान में जान आई। वे 28 अगस्त को घर पहुंचे तब जाकर हमें राहत मिली।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के थाना चौक निवासी आजाद शर्मा ने बताया कि उनके जीजा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मधुकही निवासी करन शर्मा (30) से आपदा के बाद से ही संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल में जब बाढ़ आई तभी से वह लोग उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। कोई संपर्क नहीं होने पर उन्होंने अपने जीजा के लापता होने की शिकायत 1070 पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आजाद ने बताया कि करन शर्मा विद्युत पावर प्लांट अपर त्रिशूली 216 पर इलेक्ट्रिशियन फोर मैन के पद पर तैनात थे। वह 2015 से ही नेपाल में रह रहे थे। जून माह में फिर से नेपाल गए थे। करन के पिता रामाशीष शर्मा हैं बीमार थे तब वे दवा कराने के लिए आए थे। करन की पत्नी का नाम रंभा देवी हैं और इनके दो बच्चे है ऋतिक अनुराग है। आजाद ने बताया कि वे लोग हर प्रकार से प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका अबतक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें