मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में जुमे के दिन सैकड़ों लोगों ने सामूहिक नमाज अदा करते हुए बारिश के लिए अल्लाह से दुआ की। सिंदुरिया स्थित हुसैनिया मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल रज्जाक ने कहा की हमने दुनिया की नकल करनी शुरू कर दी है, जो हमारी तबाही की कारण है। अपने खुदा को भूल गए हैं, तभी तो उसकी नाराजगी हमें आज तड़पा रही है।
आज हम बारिश बिना बैचेन हैं। गरीबों की मदद नहीं कर रहे हैं। जकात नहीं दे रहे, जिससे अल्लाह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि किसी गरीब को मत सताओ। किसी का हक ना मारो, चुगली करने व झूठ बोलने से बचो। किसी को परेशान मत करो। लड़ाई- झगडे से दूर रहो। पांच वक्त की नमाज पाबंदी से पढ़ो।
हमारे नबी हजरत मोहम्मद का हुक्म है कि जब बारिश नहीं हो रही हो, तब हम आबादी से थोड़ी दूर बाहर निकल कर किसी खुले मैदान में एकत्रित होकर अल्लाह से माफी मांगे। इस अवसर पर हाजी अली रजा, शहाबुद्दीन अंसारी, हाजी उस्मान गनी, शहीद अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, मास्टर शाकिर अली, निजामुद्दीन खान मौजूद रहे। संवाद