फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क व नाली निर्माण के लिए सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मोगलहा टोला छावनी निवासी इंदल प्रसाद ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर गांव की खराब सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव के छावनी टोले को जाने वाली सड़क और नाली की स्थिति बहुत ही दयनीय है। आए दिन गंदा पानी मार्ग पर ही पसरा रहता है। जलभराव और गंदे पानी के दुर्गंध के कारण घर में रहना भी दूभर हो गया है। तहसील से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

बाल अधिकारों के बारे में हुई चर्चा



मिठौरा। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा की ओर से संचालित कार्यक्रम सुरोखित शैशव के अंतर्गत ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक बेलवा खुर्द में हुई। संस्था के कार्यकर्ता कृष्ण मोहन ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल अपराधों के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मीरा देवी, भगवानी देवी, मैना देवी, शिव पूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें