फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से महिला पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार से महिला पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के परागपुर गांव के बेलवाडीह टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

परागपुर गांव के बेलवाडीह टोला निवासी संगीता भारती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि विगत 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद बेटी निशा और मनीषा के साथ कमरे में सोने चली गई। लेकिन उमस भरी गर्मी के चलते कुछ देर बाद दोनों बेटियां दरवाजे के सामने सड़क पर निकली थी। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति उलझ गया। उसको रोकने पर वह आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर पहुंची। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी ली गई है। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी विनोद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें