फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधी आबादी जगाएगी राष्ट्र भक्ति का जज्बा

Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बांसपार बैजोली में तिरंगा बनाती समूह की महिलाएं।
विज्ञापन
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को इस बार आजीविका समूह की महिलाओं की तरफ से तैयार किए गए झंडे राष्ट्रभक्ति का जज्बा मजबूत करेंगे। सरकारी प्रतिष्ठान समूह के झंडे खरीदकर अपने यहां प्रयुक्त करेंगे।
विज्ञापन

एनआरएलएम ने इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत आजीविका समूह को 453 झंडा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद की 883 ग्राम पंचायतों के लिए 399999 झंडों का निर्माण किया जाएगा। 20 रुपये प्रति झंडा की दर से ब्लाक कार्यालय इसका भुगतान करेंगे। 7999980 रुपये झंडों की बिक्री कर समूह की महिलाएं प्राप्त करेंगी।
जश्न-ए-आजादी पर आधी आबादी के हाथों बने तिरंगे सरकारी प्रतिष्ठानों पर फहराएंगे। तिरंगा बनाने में समूह की महिलाएं जुटीं हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) उपायुक्त मो. जजाकि की ओर से प्रति ग्राम पंचायत 453 झंडा निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। 13 अगस्त को समूह की महिलाएं इन झंडों को ब्लॉक कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी जहां से यह समस्त विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर और फरेंदा ब्लाॅक में तेजी से काम
जनपद की सभी 883 ग्राम पंचायतें कुल 12 विकास खंडों में विभक्त हैं। तय लक्ष्य के सापेक्ष सदर व फरेंदा ब्लाॅक मिशन मैनेजर के नेतृत्व में कार्य तेजी से चल रहा। सदर के बीएमएम शेषनाथ मौर्य के मुताबिक उनके यह की 10 समूह की 24 महिलाएं झंडा तैयार कर रहीं। वहीं फरेंदा के बीएमएम अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके यहां 14 समूह महिलाएं तिरंगा तैयार करने में जुटी हैं, जिसकी नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें