-भगतपुरवां में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का सत्यापन करने गई पुलिस से भिड़ गए थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। भगतपुरवा गांव में पुलिस से नोकझोंक करने वाले पांच नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भगतपुरवां में रविवार की दोपहर बाद पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। उसी दौरान भगतपुरवां गांव के एक एनडीपीएस एक्ट के आरोपी के घर सत्यापन के लिए पुलिस पहुंची। पूछताछ करते हुए आरोपी युवक को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा खड़ा कर पुलिस वाहन को घेर लिया। पुलिस से घंटों नोकझोंक की। पुलिस आरोपी को बिना साथ लिए लौट आई।
थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, भगतपुरवां निवासी अक्षय धारिया अपराधिक मामले में नेपाल से भगोड़ा घोषित है। उसके खिलाफ थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को नेपाल से कुछ संदिग्ध सामान लाने का इनपुट मिला था। इसके संबंध में पुलिस पूछताछ के लिए गई थी। आरोपी अक्षय समेत पांच नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गोलबंद होकर उपद्रव, दंगा, धमकी देने का केस दर्ज किया है।