फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिस्ट्रीशिटरों पर नजर...75 फीसदी असलहे जमा

Tue, 09 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की कड़ी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस की ओर से असलहे भी जमा कराए जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं, जो बाहर रहते हैं। उनका असलहा जमा करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है। पुलिस ने रोजाना शाम को पैदल गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्रों के शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी शुरू भी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में 904 हिस्ट्रीशिटर चिह्नित किए गए हैं। इसमें नौ लोगों की मृत हो चुकी है। वहीं 126 लोग बाहर रहते हैं, जबकि 41 लोग लापता हैं। वहीं 40 लोग जेल में हैं। 688 लोग अभी मौजूद हैं। 29873 लोगों का चालान किया गया है। 7752 लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विवादों से निपटने के लिए उचित इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सतर्क है। असलहे जमा कराने के साथ ही रोजाना गश्त कर रही है। अब तक करीब 75 फीसदी असलहा जमा करा दिया गया है। शेष असलहे भी जमा कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं थानों पर पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है।


जिले में कोई नहीं है जिला बदर

पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में जिले में जिला बदर कोई अपराधी नहीं है, जबकि मामूली विवाद में पाबंद के 548 आरोपी हैं। वहीं मिनी गुंडा एक्ट के 53 और गुंडा के 55 तथा गैंगेस्टर के छह और अन्य 13 आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन



जिले में गश्त बढ़ा दी गई है। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जा रही है। शांति भंग की आशंका वाले लोगों को पाबंद किया जा चुका है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें