फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवां में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अखंड कीर्तन करते अमृ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन

नौतनवां। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को सिख समुदाय की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृतसर पंजाब से आए रागी जत्था ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा में जहां दीवान सजाया गया था वहीं, पारंपरिक परिधानों में सिख संगत अरदास के दौरान उपस्थित रही। अमृतसर के कीर्तन रागी जत्था में शामिल कवलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, किरन प्रीत कौर गुरु की महिमा का वर्णन कर सबको निहाल किया। वहीं, राज करेगा खालसा के जयघोष से गुरुद्वारा गूंज उठा। पंजाब के जगजीत सिंह ने गुरु के उपदेशों का बखान किया। उन्होंने जीवों पर दया करो, मानव एक समान है, असहाय की मदद करो आदि उपदेश दिए। इस दौरान अध्यक्ष परमजीत सिंह बाबी, रंजीत सिंह, हजूरी रागी जत्था नानक सिंह, एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र, चेयरमैन गुड्डू खान, जितेन्द्र जायसवाल, मनोज राना , शिवम त्रिपाठी, कौलजीत सिंह, सतपाल सिंह, सहेन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें