फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गूंजी शहनाई, 404 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sat, 24 Feb 2024 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के पांच विधानसभाओं में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधानसभा सदर में 121, विधानसभा-नौतनवा में 91, विधानसभा-सिसवा में 82, विधानसभा फरेंदा में 32 एवं विधानसभा पनियरा में 78 जोड़े की शादी हुई। कुल 404 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के महालक्ष्मी लॉन आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संबंधित अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। विधानसभा क्षेत्र के पनियरा ब्लाॅक परिसर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। 78 जोड़ों का विवाह हुआ। परतावल में 32 जोड़े शामिल रहे। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियों का विवाह कराना पुनीत कार्य है। इस तरह के कार्य सरकार लगातार कर रही है।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लॉक के 91 जोड़े एक दूजे के हुए। सामूहिक विवाह में बौद्ध धर्म के 41, हिंदू के 42 व इस्लाम धर्म के आठ जोड़ों का रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सामूहिक विवाह कराकर गरीब माता-पिता के कंधों का बोझ कम किया है। सरकार निरंतर ऐसे पुनीत कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने शासन द्वारा भेंट व प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि सामूहिक विवाह वास्तविक में पुनीत कार्य है। इस दौरान नोडल अधिकारी दुर्गेश कुमार, विजय कुमार मिश्र संयुक्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें