फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेरठ के सुरेश को पटकनी देकर गुड्डू बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। स्थानीय मिठौरा बाजार स्थित छठ घाट पर छठ पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता में सोहास पनियरा के गुड्डू पहलवान ने मेरठ के पहलवान सुरेश को पटखनी देकर लगातार पांचवीं बार विजेता बने।
विज्ञापन

इसके अलावा सरहरी गोरखपुर के पहलवान मंजीत यादव ने मेरठ के पहलवान राहुल को हराकर हीरो रेंजर द्वितीय पुरस्कार की राशि अर्जित की।
पाथर पहलवान पनियरा सोहास ने बनारस के पहलवान राजू को पटखनी देकर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं मुजुरी के राहुल ने विशाल को हराकर मुकाबला जीता।
महराजगंज के अनुपम ने अलीगढ़ सुरेश को पटखनी देकर विजयी घोषित हुए। सोहास के राजू पलवल के राजू को हराकर विजेता बने। वहीं मुजुरी के डीएम ने मथुरा के छोटू पहलवान को हराया तथा मुजुरी के ही रविंद्र और मथुरा के गिरीश की कुश्ती बराबरी पर छूटा। मैच में रेफरी की भूमिका राम निवास यादव और रिजवान अहमद ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मणि पांडेय और मंटू भगत ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, अमरेंद्र मणि पांडेय, विशाल कुमार निगम, केएनजी वर्मा, रंजीत गुप्ता, सौरव निगम, सचिंद्र गुप्त, मधुसूदन निगम, भोला निगम, रंजीत साहनी, सौरव निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें