फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यात्रियों की सुरक्षा का इंतजाम जीआरपी भरेगी रनिंग शीट

Mon, 30 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रेल यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा दारोमदार जीआरपी के पास है। इसके लिए जीआरपी थाना और चौकियों से रनिंग स्कवाड भी अपने एरिया में भ्रमणशील रहने का निर्देश है, लेकिन यह सिर्फ कागजों में ही होता था और रिपोर्ट रनिंग करने की सौंपी जाती थी। अब ऐसा नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने जीआरपी की रनिंग गतिविधि पर नजर रखने के लिए रनिंग शीट की फीडिंग व कंट्रोल रूम को जानकारी नोट कराने का निर्देश प्रभावी कर दिया है। जीआरपी स्क्वॉड को ट्रेन की सुरक्षा और सख्त करने के लिए अब रनिंग शीट भरनी होगी। इस रनिंग शीट से ट्रेनों में होने वाले अपराध को रोकने के साथ ही जीआरपी स्क्वॉड के कर्मियों की जवाबदेही भी तय होगी।
साथ ही जीआरपी कंट्रोल रूम को भ्रमणशील रहने की रिपोर्ट देगी, जिसमें उन्हें चार यात्रियों की बर्थ और उनका मोबाइल नंबर नोट कराना होगा। इसमें रनिंग स्क्वॉड की गतिविधि की पुष्टि संबंधित यात्रियों से संपर्क कर किया जा सके। ट्रेन में जीआरपी का स्क्वॉड चलने के बाद भी यात्री अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए गतिविधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें